Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला...

अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड वीआईपी प्रकरण को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। हरिद्वार में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा पैदल मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल हुए। हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कोर्ट की शरण लेकर सीबीआई जांच की मांग करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या महेंद्र भट्ट सरकार को इतना लाचार बता रहे हैं कि सरकार एक नारी के सम्मान के लिए कुछ नहीं कर सकती। अगर सरकार ऐसा कहती है तो हम जरूर विचार करेंगे। शिव मूर्ति चौक से हर की पैड़ी तक निकाली गई पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की।
न्याय यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामयश सिंह, लोक सभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, सोम त्यागी, अखिल त्यागी, अरविंद शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर अध्यक्ष लता जोशी, अंजू द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता,रविश भटीजा, आशु भारद्वाज, ओपी चौहान, अशोक शर्मा, महेश प्रताव राणा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, अनिल भास्कर, नितिन तेश्वर,नमन अग्रवाल, विकास सिंह, रचना शर्मा, नलिनी दीक्षित, अंजू द्विवेदी, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा,हरद्वारी लाल, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, निखिल सौदाई, नवीन भाटिया,आशु भारद्वाज, उदित विद्याकुल, कार्तिक शर्मा, मार्कण्डेय सिंह,गार्गी राय, मोहित अरोड़ा,सत्यम शर्मा, मकबूल कुरैशी,वसीम सलमानी,अयान सैफी ,दीपक टण्डन, पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार,विक्रम शाह,सोम त्यागी,सीपी सिंह,रवि बाबू शर्मा ,अरूण चौहान, सतेंद्र वर्मा, अंकुर सैनी,यश शर्मा, हेमंत चंचल, अनिल कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments