Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डअंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन करेगा दीपावली महोत्सव व डांडिया उत्सव का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन करेगा दीपावली महोत्सव व डांडिया उत्सव का आयोजन

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन देहरादून में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपावली महोत्सव, सांकृतिक कार्यक्रम, डांडिया उत्सव एवं दीपावली मेले का आयोजन करने जा रही है। उत्तरांचल प्रेसक्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने इस आयोजन के बारे में विस्तार से बताया। 12 अक्टूबर को चौधरी फार्म हाउस वैडिंग पॉइंट, जीएमएस रोड, देहरादून में डांडिया उत्सव एवं दीपावली मेला आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मशहूर कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही बच्चां के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महालक्ष्मी आरती, डाडिया नृत्य आयोजित होगा। इस मौके पर लक्की ड्रा के माध्यम से आकर्षक उपहार भी वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आईवीएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर रमेश गोयल, रमेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता पूर्व पार्षद, लच्छू गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता ,महेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, विशाल गुप्ता, नीरज, धन प्रकाश, हर्ष अग्रवाल, रितु गोयल, नीता गर्ग, मधु जैन, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मानोज सिंगल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments