Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डअपवाह फैलाने पर तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अपवाह फैलाने पर तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने संबंधी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने वाले अराजक तत्वों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दून बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने नगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति, उत्तराखंड वाले और जनता जन आंदोलन इरिटेड नाम के फेसबुक पेज से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी झूठी एवं आपदा से संबंधित भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई थी। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस की मानें तो इन दिनों बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करता है। बल्कि, सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस की ओर से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
उत्तराखंड पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक सूचना का प्रसार करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी तरह की अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड पुलिस की ओर से सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि फेसबुक पेज आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति, उत्तराखंड वाले और जनता जन आंदोलन इरिटेड से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी झूठी एवं भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बता दें कि सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर लोग कुछ भी पोस्ट, फोटो, वीडियो आदि बिना पुष्टि किए आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। जो अफवाह की वजह बन जाती है। जिससे भ्रम, डर और तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक तनाव बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इससे व्यक्तिगत यानी किसी की छवि धूमिल हो जाती है। इतना ही नहीं सुरक्षा को लेकर भी खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे में किसी भी पोस्ट को बिना पुष्टि के साझा करने से बचें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments