Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘‘अमृत पीढ़ी संवाद’’ कार्यक्रम में बच्चों के साथ राज्यपाल ने किया संवाद

‘‘अमृत पीढ़ी संवाद’’ कार्यक्रम में बच्चों के साथ राज्यपाल ने किया संवाद

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बाल दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित ‘‘अमृत पीढ़ी संवाद’’ कार्यक्रम में बच्चों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमेशा बडे़ सपने देखें और कठोर परिश्रम के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे राष्ट्र की आशा, आकांक्षा और ऊर्जा के प्रतीक हैं।
राज्यपाल ने कहा कि यह दिन उनके लिए अत्यंत आनंद और गर्व का है, क्योंकि वे उस पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं जो अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण की धुरी बनेगी। उन्होंने कहा कि आपके सपनों, आपके परिश्रम और आपके संस्कारों पर ही भारत का भविष्य आधारित है।
राज्यपाल ने बच्चों को शिक्षा, नवाचार, रचनात्मकता और तकनीक की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय विज्ञान, एआई और डिजिटल तकनीक का युग है, इसलिए बच्चों को अभी से ही नई तकनीकों को सीखकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि छोटी उम्र में भी बड़े कार्य किए जा सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों का साहस तथा आज के युवा वैज्ञानिकों और खिलाड़ियों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि युवाओं में अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments