Latest news
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाचों में की कटौती मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देहरादून जिले में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का निस्तारण बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को महाराज ने दी शुभकामनाएं राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया व... स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण डिजिटल इंडिया की दिशा में जिला प्रशासन की प्रभावी पहल मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएः मुख्य सचिव

[t4b-ticker]

Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तराखण्डअलकनंदा में गिरा तीर्थ यात्रियों का वाहन, दो लोगों की मौत, 10...

अलकनंदा में गिरा तीर्थ यात्रियों का वाहन, दो लोगों की मौत, 10 लापता

रूद्रप्रयाग। गुरूवार सुबह बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर में एक टेंपो ट्रैवलर उफनती अलकनंदा नदी में गिरकर समा गयी। इस टेंपो ट्रैवलर में  चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दस लोग लापता बताए जा रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर हादसे के दौरान 10 लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए। इनमें दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। बाकी 10 लोगों की खोजबीन जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घटनाक्रम के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे एक टेंपो टैªवलर तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास यह टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गई।  हादसे के दौरान इसमें सवार 10 यात्री पहाड़ी पर ही छिटक गए और घायल हो गए। जिनमें दो की मौत हो गयी। जबकि अन्य यात्रियों के टेंपो ट्रैवलर के साथ नदी में जा गिरे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस बल और रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। नदी का तेज बहाव राहत और बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। बचाव टीम लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया है। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने जो बयान जारी किया है, उसके अनुसार गुरूवा की सुबह लगभग आठ बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में चला गया है। उक्त वाहन प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रहा था। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एसडीआरएफ सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments