Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डअस्पताल की शिकायत पर प्राधिकरण ने पुलिस में दी तहरीर

अस्पताल की शिकायत पर प्राधिकरण ने पुलिस में दी तहरीर

देहरादून। आयुष्मान भारत योजना में चिकित्सा दावों के भुगतान कराने के एवज में अवैध वसूली की एक शिकायत पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पुलिस में तहरीर दी है। बता दें कि प्राधिकरण में चिकित्सा दावों का भुगतान ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज दावों के क्रम के अनुरूप ही होता है। यह ऑटोमैटिक प्रक्रिया है इसमें किसी तरह के फेरबदल की कोई संभावना नहीं है।
प्राधिकरण में अपर निदेशक (प्रशासन) निखिल त्यागी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को मेल के जरिए सितारगंज स्थित ए.के.आई. हॉस्पिटल ने जानकारी दी कि एक युवक ने प्राधिकरण में चिकित्सा दावों के भुगतान के एवज में अवैध वसूली की है। शिकायत पर प्राधिकरण की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है।
इस संदर्भ में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कहा कि चिकित्सा दावों का भुगतान ऑनलाइन पोर्टल में दावों के प्राप्त क्रमांक के अनुरूप ही ऑटोलेबल पर होता है। इसमें किसी तरह के फेरबदल की कोई गुंजाइश नहीं होती। यह जानकारी अस्पतालों को भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अस्पताल में चिकित्सा दावों के भुगतान को लेकर कोई किसी प्रकार भ्रमित करने का प्रयास करता है तो सबसे पहले प्राधिकरण से संपर्क किया जाना चाहिए। इसके लिए टोल फ्री नंबर तक जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments