Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डआईजी ने अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिये

आईजी ने अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिये

देहरादून। जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सिल्वर सिटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गयी। जिस सम्बन्ध में आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये। घटनाक्रम में मृतक विक्रम शर्मा पुत्र अमृत लाल थाना एम0जी0एम0 जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, झारखण्ड का मूल निवासी था तथा वर्तमान में अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड देहरादून में निवास कर रहा था।
विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें कुछ अभियोग हत्या के भी हैं जो जमशेदपुर झारखण्ड से सम्बन्धित हैं। कई और गैंगस्टरों के साथ विक्रम शर्मा के गठजोड़ की बात भी प्रथम दृष्टया प्रकाश में आयी है, जिसके विषय में जांच की जा रही है। मृतक विक्रम शर्मा की पृष्ठिभूमि के आधार पर तथ्य जुटाये जा रहे हैं। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु विभिन्न टीमें गठित की गयी हैं, जो प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी साक्ष्य संकलन हेतु रवाना की गयी हैं। उक्त टीमों द्वारा मृतक के परिजनों से बातचीत कर, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
अपराध नियंत्रण हेतु परिक्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में सीओ के नेतृत्व में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद प्रभारी तथा सम्बन्धित पुलिस अधीक्षक भी भ्रमणशील रहकर चैकिंग की कार्यवाही को प्रभावशाली बनायेंगे,जिसकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन मेरे द्वारा स्वंय की जायेगी। प्रापर्टी डीलिंग, भवन निर्माण एवं खनन आदि में कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन किये जाने हेतु 14 फरवरी से 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments