Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डआईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक...

आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के सभागार में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारियों के लिए एक दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को यूसैक की प्रमुख गतिविधियों तथा रक्षा क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के अनुप्रयोगों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र द्वारा राज्य में किए जा रहे अंतरिक्ष आधारित कार्यों, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, मैपिंग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात यूसैक द्वारा संचालित ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर के माध्यम से ड्रोन तकनीक एवं इसके रक्षा क्षेत्र में उपयोग पर व्याख्यान तथा व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को ड्रोन आधारित निगरानी, लाइव स्ट्रीमिंग, क्षेत्रीय मैपिंग, सुरक्षा एवं आपदा परिदृश्यों में ड्रोन के प्रभावी उपयोग, ड्रोन संचालन की बुनियादी तकनीक तथा सिमुलेटर आधारित अभ्यास से परिचित कराया गया। अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण को सीमावर्ती एवं सुरक्षा से जुड़े अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक बताया। इस अवसर पर उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने अपने संदेश में कहा कि ड्रोन एवं अंतरिक्ष आधारित तकनीकें वर्तमान समय में सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं सीमा निगरानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षा बलों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर त्वरित और सटीक निर्णय लेने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह एवं शशांक लिंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी आर.एस. मेहता, जनसंपर्क अधिकारी सुधाकर भट्ट, प्रशिक्षण समन्वयक दीपक भंडारी, शुभम शर्मा तथा सौरभ चौबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments