Latest news
आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास भुगतान न होने से जल जीवन मिशन के ठेकेदारों में आक्रोश, 30 नवंबर से आंदोलन का ऐलान मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास... हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया ‘नव्या 2.0’ का... पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल मेघालय के जल और वन संरक्षण मॉडल को समझ रहा उत्तराखंड का दल, चम्पावत की समितियों को मिलेगा लाभ मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से उत्तराखंड के उद्यमियों एवं निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने... जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम दोहरे नाम वाले मतदाताओं की डीएसई के माध्यम से होगी जांच

[t4b-ticker]

Sunday, November 29, 2026
Homeउत्तराखण्डआपदा प्रबंधन दिवस पर 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल

आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल

देहरादून। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून जनपद में 33 स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान, सुरक्षा ऑडिट और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी समन्वय को परखा गया। वर्ष 2023 में उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों तक चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसी ऐतिहासिक अभियान की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 नवंबर को प्रदेशभर में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाता है।
जनपद में कोरोनेशन अस्पताल, सीएनजी स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर, आशारोड़ी, मोहब्बेवाला, कालसी, थानों, क्रॉसरोड मॉल, जीआईसी सेलाकुई, गनहिल रोपवे, दून अस्पताल, प्रेमनगर, ऋषिकेश, आईएसबीटी, लाखामंडल, नालापानी, माजरी ग्रांट, चकराता सहित कुल 33 स्थानों पर अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल में खराब मौसम, भगदड़, बादल फटना, अचानक बाढ़, भीड़ नियंत्रण, सुरंग दुर्घटना, तीर्थयात्रियों के फंसने, चिकित्सा आपातकाल, आग लगने, भूस्खलन, भूकंप और रोपवे में पर्यटकों के फंसने जैसी परिस्थितियों का अभ्यास किया गया। जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से सभी स्थलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण कर निगरानी और समन्वय सुनिश्चित किया गया।
वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज के तिलवाड़ी क्षेत्र में मॉक ड्रिल की गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग के तेजी से फैलने की स्थिति में अतिरिक्त टीम भेजी गई। इस दौरान एक वनकर्मी के घायल होने की सूचना पर चिकित्सा दल को भी घटनास्थल पर रवाना किया गया। संयुक्त प्रयासों से आग पर नियंत्रण पाने का अभ्यास किया गया। इसी प्रकार कालसी वन प्रभाग की लांघा रेंज के तौली बीट में भी वनाग्नि नियंत्रण का अभ्यास किया गया। इसमें लांघा, चैहड़पुर और टिमली रेंज के वनकर्मियों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
आशारोड़ी चेकपोस्ट के निकट सड़क दुर्घटना पर आधारित मॉक ड्रिल में आठ घायलों का रेस्क्यू किया गया। इनमें दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भेजा गया, जबकि छह सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से डीजल रिसाव के कारण आग लगने की संभावित स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद क्रेन की सहायता से वाहनों को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। अभ्यास समाप्त होने के बाद सभी बचाव दलों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें सामने आई कमियों और सुधार की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments