Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआपात स्थिति में बंकर के रूप में इस्तेमाल होंगे बेसमेंट

आपात स्थिति में बंकर के रूप में इस्तेमाल होंगे बेसमेंट

देहरादून। देश में बने हुए तनाव के बीच देहरादून में भी तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने इस संबंध में एक बैठक अभियंताओं के साथ कि जिसमें उन्होंने शहर में स्थित समस्त काम्प्लेक्स इत्यादि के बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखने एवं यहां रैंप आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं ताकि आपात स्थिति में इन बसेमेंट्स को बंकर के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।
देहरादून शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स खुले हुए हैं जिनमें प्राधिकरण की ओर से अनिवार्य रूप से बेसमेंट का प्रावधान किया गया है। इन बेसमेंट में पार्किंग हो रही है या नहीं या फिर इनका कोई कमर्शियल गतिविधि में इस्तेमाल तो नहीं कर रहा, इसकी भी नियमित रूप से जांच का कार्य किया जाता है।
अब, इन बेसमेंट को प्राधिकरण युद्ध जैसी आपात स्थिति में बंकर के रूप में इस्तेमाल पर भी विचार कर रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इसे लेकर प्राधिकरण के अभियंताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमे उन्होंने समस्त को निर्देश दिए कि वे अपने अपने सेक्टरों में स्थित कॉम्प्लेक्स आदि की जांच करा लें ताकि आवश्यकता के वक्त इनका इस्तेमाल बंकर के रूप में किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन बसेमेंट्स मे रैंप की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई, बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में बेसमेंट की जांच का कार्य अभियंताओं द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है और मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किए जाएंगे।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में एक बैठक अभियंताओं के साथ कि जिसमें उन्होंने शहर में स्थित समस्त काम्प्लेक्स इत्यादि के बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखने एवं यहां रैंप आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। देहरादून शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स खुले हुए हैं जिनमें प्राधिकरण की ओर से अनिवार्य रूप से बेसमेंट का प्रावधान किया गया है। इन बेसमेंट में पार्किंग हो रही है या नहीं या फिर इनका कोई कमर्शियल गतिविधि में इस्तेमाल तो नहीं कर रहा, इसकी भी नियमित रूप से जांच का कार्य किया जाता है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने इसे लेकर प्राधिकरण के अभियंताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमे उन्होंने समस्त को निर्देश दिए कि वे अपने अपने सेक्टरों में स्थित कॉम्प्लेक्स आदि की जांच करा लें ताकि वस्तुस्थिति का पता चल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन बसेमेंट्स मे रैंप की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई, बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में बेसमेंट की जांच का कार्य अभियंताओं द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है और मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किए जाएंगे। बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव सिंह चटवाल, समस्त अभियंतागण आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments