Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान भारत योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च...

आयुष्मान भारत योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः उनियाल

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अनुवर्ती समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।
कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी एवं सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित जानकारी, पात्रता, सुविधाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से युक्त डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को योजना की जानकारी उपलब्ध कराना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उन्हें उपचार उपलब्ध कराना। श्री उनियाल ने अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सतत निगरानी आवश्यक है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में रेफरल व्यवस्था को लेकर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत बजट संबंधी चुनौतियों से भी मंत्री को अवगत कराया गया। इस पर श्री उनियाल ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी संभावित उपाय किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आयुष्मान भारत योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को समन्वित प्रयास करने होंगे। समीक्षा बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ह्यांकी, अपर सचिव स्वास्थ्य सौरभ गहरवार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments