Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी के गंगानानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह लोगों की मौत, एक...

उत्तरकाशी के गंगानानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह लोगों की मौत, एक घायल

उत्तरकाशी। जनपद के गंगनानी के समीप एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पायलेट सहित उसमे सवार छह लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया है। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ने दून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।
गुरूवार की सुबह लगभग आठ बजे हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से छह लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एयरोट्रांस सर्विस का था। दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, एसडीएम भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंचीं और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी की दूरी करीब पचास किलोमीटर है। जहां पहंुचने में कामी समय लगता है। यह हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है। गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई। वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। रेस्क्यू टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम ने घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य किया गया। एम्स ऋषिकेश से भी एक हेलीकॉप्टर मौके के लिए भेजा गया था। घायलों को ऋषिकेश एम्स अस्पताल लाया गया। हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर दुर्घटना के मृतकों में काला सोनी (61 वर्ष), मुंबई, विजया रेड्डी (57 वर्ष) मुंबई, रुचि अग्रवाल (56 वर्ष) मुंबई, राधा अग्रवाल (79 वर्ष) उत्तर प्रदेश, वेदवती कुमारी (48 वर्ष) आंध्र प्रदेश, रॉबिन सिंह (60 वर्ष), गुजरात पायलट शामिल हैं। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मस्तू भास्कर (51 वर्ष) आंध्र प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायल यात्री को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments