Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की नौनी सोसाइटी ने मनाया इगास का पर्व

उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी ने मनाया इगास का पर्व

देहरादून। उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी और इंस्पिरेशन पी.आर. एन इवेंट्स की ओर से पारंपरिक पर्व ‘इगास’ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ढोल दमाऊ के साथ ही संस्कृति की झलक दिखाई दी।
नेहरू कॉलोनी के समीप स्थित होटल एनजे पोर्टिको में शुक्रवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि अपनी संस्कृति को जीवंत रखने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं। विशिष्ट अतिथि स्टेट वियर हाउस की एमडी रमिंद्री मंद्रवाल ने युवा पीढ़ी को लोकपर्वों के माध्यम से अपनी संस्कृति से जुड़ने को कहा। दून इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर डीएस मान ने कार्यक्रम की सराहना की।लोकगायक सौरभ मैठाणी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया और कहा कि वे हमेशा अपनी संस्कृति और उससे जुड़े संगठनों के साथ दिल से जुड़े रहेंगे।फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने कहा कि मॉडलिंग में रहते हुए वह अपनी संस्कृति के लिए वहां काम करती है। समाज सेवी कुश वालिया ने कहा कि इससे राज्य की युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से जुड़ सकेगी।फेमस डांसर तृप्ता कुकरेती ने इसे एक सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर ‘अपना घर अनाथ आश्रम’ के बच्चों ने भी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद अदम्याऔर दिव्यांशी ने गढ़वाली गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। उत्तराखंड की नौनी सोसायटी की अध्यक्ष नलिनी गोसाईं ने सबका आभार जताते हुए सोसायटी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान ‘दिवाली क्वीन’ और ‘डांसिंग क्वीन’ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। साथ ही, दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में एमडीडीए, दून इंटरनेशनल, वीएलसीसी, नमकवाली, हिमालया ट्री और युवा हिमालया का विशेष सहयोग रहा। मंच का कुशल संचालन शिक्षिका और राज्य आंदोलनकारी मनीषा रावत ने किया।इस मौके पर उत्तराखंड की नौनी सोसायटी की कोषाध्यक्ष प्रियंका गिरी, मोनिका डोभाल, शकुंतला देवी,दिवाकर, शुभम, हर्षिता आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments