Latest news
टस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में करें पूराः डीएम नकली नोटों के साथ पंजाब से दो गिरफ्तार राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार प्रतिस्पर्धा नहीं, पूरकता ही चिकित्सा का मूल सिद्धांतः डॉ. बी.के.एस. संजय फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को मंत्री जोशी ने किया सम्मानित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं एनबीएफ ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत... बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई

[t4b-ticker]

Monday, July 13, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से 7 जून तक

उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से 7 जून तक

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति की ओर से प्रतिष्ठित उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 मई से 7 जून तक किया जाएगा। जिसमें देश की सभी प्रतिष्ठित एसोसियेशन की टीमें भाग ले रही है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि विजेता टीम के लिए 10 लाख रुपए का पुरस्कार और गोल्ड कप ट्रॉफी जिसकी (प्रतिलिपि) उन्हें दी जाएगी। उपविजेता टीम को 7 लाख रुपए और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के लिए 5000 रुपए और मैन ऑफ द सीरीज के लिए 100000 रुपए का पुरस्कार रखा गया है। दोनों टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा। इस बार भी सभी मैच रंगीन ड्रेस में होंगे जिसे हमारी समिति द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को प्रदान की जाएगी। सभी मैच सफेद बाल से खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल से नाकआउट आधार पर खेले जाएंगे सभी मैच दिन और रात (डे नाइट) के होंगे इसमें दो मैचेस ( डे नाइट) अल्फा क्रिकेट स्टेडियम गणेशपुर में खेले जाएंगे। कुल मिलाकर 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है और जिन्हें चार पूल में बांटा गया है और चार क्वार्टर फाइनल दो सेमीफाइनल और 7 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि दो मैचों को छोड़ कर सभी मैच महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार भी आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों के लिए रहने और उनके आने जाने की व्यवस्था और मैच के दिन भोजन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही साथ इस उम्मीद के साथ की लगभग सभी टीमों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय आईपीएल के खिलाड़ी यहां भाग ले रहे हैं तो इस बार यह जो 42 वा संस्करण है यह अपने आप में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष राजीव दत्ता, अधिशासी सचिव डा. जेएस सचान, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र बाजपाई, कुमार थापा, दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments