Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ

उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में शनिवार से भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पूर्ण निष्ठा, उद्देश्यपूर्ण भाव एवं उत्साह के साथ घर-घर जाकर आंकड़े संकलित करने में जुट गए हैं। इस चरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन एवं मकान का सूचीकरण करते हुए उनमें निवास कर रहे परिवारों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह डेटा राज्य के समग्र विकास हेतु योजनाओं के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधार प्रदान करेगा।
राज्य के विभिन्न जनपदों एवं क्षेत्रों में जनगणना कार्य उत्साहपूर्वक प्रारंभ हो चुका है। अल्मोड़ा जनपद के कंखोला (हवालबाग) क्षेत्र में सुपरवाइजर तारा दत्त भट्ट एवं प्रगणक भगवत सिंह बगड़वाल द्वारा जनगणना कार्य किया गया। इसी प्रकार लक्ष्मेश्वर वार्ड, नगर निगम अल्मोड़ा में प्रगणक दीपक सिंह ने भवन स्वामी विद्या कर्नाटक के यहाँ जनगणना कार्य संपादित किया।
जनपद रुद्रप्रयाग, तहसील प्रतापनगर के सुदूरवर्ती गांव गोदड़ी में भी टीम द्वारा उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य प्रारंभ किया गया। तहसील खटीमा में भी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर भवन चिन्हांकन एवं गणना कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया जा रहा है। राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक टीमें क्षेत्र में पहुँचकर जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनगणना कार्य को आगे बढ़ा रही हैं। जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु उत्तराखंड राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या 1855 संचालित की जा रही है। यह हेल्पलाइन आम नागरिकों की शंकाओं के समाधान एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इसकी सेवाएं सोमवार से शुक्रवार, प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6ः00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सहयोग प्रदान करें तथा सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments