Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड को नाबार्ड से शिक्षा एवं डेयरी विकास के लिए घ्93 करोड़...

उत्तराखण्ड को नाबार्ड से शिक्षा एवं डेयरी विकास के लिए घ्93 करोड़ की स्वीकृति

देहरादून। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण अवसंरचना विकास को सुदृढ़ करने के क्रम में उत्तराखण्ड सरकार को ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ़) के अंतर्गत 9,281.56 लाख की तीन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।
शिक्षा विभाग को बागेश्वर जिले में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तथा चमोली जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, सिल्पाटा के निर्माण हेतु 4,460.36 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं से पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षिक सुविधाएँ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे इन क्षेत्रों में शिक्षा के अवसर और अधिक व्यापक होंगे। डेयरी क्षेत्र में 4,821.20 लाख की लागत से सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) में 10 एमटी क्षमता का आधुनिक मिल्क पाउडर संयंत्र, 5,000 लीटर क्षमता का आइसक्रीम प्लांट और 02 एमटी क्षमता का बेकरी यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना से प्रदेश की डेयरी प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी तथा प्रदेश में ही मिल्क पाउडर का उत्पादन संभव होगा। इससे समीपवर्ती राज्यों पर निर्भरता एवं लोडिंग-अनलोडिंग व्यय में कमी आएगी और स्थानीय उत्पादकों को बड़े बाजारों तक पहुँच आसान होगी। यह परियोजना डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आधारभूत संरचना निर्माण एवं निर्माण-संचालन-ट्रांसफर मॉडल पर निजी भागीदार द्वारा संयंत्र संचालन के माध्यम से क्रियान्वित होगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से नाबार्ड ने उत्तराखण्ड में सतत ग्रामीण विकास एवं समावेशी प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments