Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 8,299 आवेदनों का...

उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया

देहरादून। उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर श्रमिक एवं श्रमिकों के आश्रितों के पुत्री विवाह सहायता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना एवं शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एक क्लिक द्वारा किया गया। इसके तहत कुल घ् 24,85,19,700/-(चौबीस करोड़ पिचासी लाख उन्नीस हज़ार सात सौ रुपये) की धनराशि संबंधित श्रमिक एवं उनके आश्रितों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
सचिव श्रम श्रीधर बाबू अददांकी व श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका, श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि कर्मकार बोर्ड द्वारा विगत एक माह में विशेष अभियान चलाकर इन 8,299 आवेदनों का निस्तारण किया गया। बोर्ड स्तर पर प्रथम बार इस प्रकार का प्रयास किया गया है। यह भी आश्वस्त किया गया कि भविष्य में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को भी ससमय अभियान चलाकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोर्ड के इस प्रयास की सराहना की गई तथा श्रम विभाग के लेबर सेस मैनेजमेंट पोर्टल और ई-श्रम पोर्टल पर राज्य की उत्कृष्ट प्रगति को देखते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि श्रम विभाग को जहाँ एक ओर श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता के साथ करना होगा वहीं उद्योगों एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा ताकि श्रमिकों को निरंतर सुलभता रोजगार प्राप्त होता रहे और उनकी छोटी-छोटी समस्या का निस्तारण तत्काल किया जा सके। इस अवसर पर राज्य मंत्री गीता रावत, उप श्रमायुक्त मधु नेगी चौहान, विपिन कुमार, उमेश चंद्र राय, के.के. गुप्ता, कमल जोशी एवं समस्त सहायक श्रम आयुक्त तथा बैंक की ओर से सुमित गोयल, इशान शर्मा, रोहित थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments