Latest news
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरकः सीएम धामी बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्तः शिक्षा मंत्री खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात सीएम ने जनसमस्याएं सुनीं, समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

[t4b-ticker]

Sunday, June 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु आयोग द्वारा हर बीएलओ को 350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में ठस्व् को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments