Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधउपखंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपखंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है। जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि डोईवाला प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हाल में तैनाती उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल के आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी। सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना। पीडित पुष्पांजलि पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नम्बर 5 डालनवाला देहरादून, हाल स्वामी उत्तरांचल मार्डन स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश, जनपद देहरादून को शिकायतकर्ता से उनके गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा। तभी विजिलेंस की टीम ने नोट लेते गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट नेपाली फार्म में किसी निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत ले रहे थे। इस मामले में शिकायतकर्ता ने थाना सतर्कता सेक्टर देहरादन में रिश्वत मांगने की एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका आरोप उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट लगा था। जिसके तहत आरोपी अधिकारी को निजी स्कूल के संचालक से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की धनराशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आगे कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments