Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डएईएसएल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स में ऑल इंडिया रैंक...

एईएसएल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की

देहरादून। आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) जो टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी है, ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धियों की घोषणा की। संस्थान की अटूट शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हुए, देहरादून के 5 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 5000 रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया। यश महावर (99.90 प्रतिशताइल, एआईआर 1633, अकुल अग्रवाल (99.8, एआईआर 3250), आदित्य व्यास (99.77, एआईआर 3800), मौलिक शाह (99.76, एआईआर 3843), शोभित (99.75, एआईआर 4053), आयुष अवस्थी (99.21, एआईआर 12409), अभिमन्यु (99.12, एआईआर 13830), सुहानी सोनी (एआईार 1929), अर्जित शर्मा (एआईआर 1962), और उज्जवल चौहान (एआईआर 12928)-ये सभी एईएसएल की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।
इन परिणामों से साबित होता है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से शानदार सफलता हासिल की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज परिणाम घोषित किए, जिससे इस साल के दूसरे और अंतिम जेईई सत्र का समापन हुआ।
जेईई मेन्स भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। कई छात्र आकांश के क्लासरूम प्रोग्राम से तैयारी करते हैं ताकि वे आईआईटी जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें। छात्रों को बधाई देते हुए, डी.के. मिश्रा, चीफ अकादमिक और बिजनेस हेड, आकांश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, ने कहा, हम अपने छात्रों की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सही कोचिंग और संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सभी सफल छात्रों को बधाई, और हम उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं। जेईई मेन्स दो सत्रों में आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के अधिक मौके मिल सकें। जेईई एडवांस उन छात्रों के लिए प्रवेश का द्वार खोलता है जो प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में जाना चाहते हैं, जबकि जेईई मेन्स के जरिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता बनता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments