Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डएचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला

एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला

देहरादून। आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की व्यवस्थाएं प्राथमिकता से लागू हों इसे लेकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की ओर से सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज बुद्धवार को प्रदेश के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअली प्रशिक्षण देते हुए एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने कहा कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के अंतर्गत डिजिटाइज कर संचालित किया जाना है। इसमें लाभार्थियों की सुविधा के लिए स्कैन एंड शेयर को अनिवार्य रूप से फॉलो कराना है। गढ़वाल मंडल व कुमाउं मंडल की सभी सरकारी चिकित्सा ईकाइयों को एचएमआईएस का प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है।
उन्होंने पीपीटी के जरिए एचएमआईएस की जानकारियों को विस्तार से अस्पताल प्रतिनिधियों से साझा किया। साथ ही आभा आईडी के जरिए अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए लगने वाली लाइनों से छुटकारा, हेल्थ रिकार्ड को डिजिटली सुरक्षित रखने आदि के बारे में बताया। वहीं चिकित्सा संस्थानों को स्कैन एंड शेयर कराने के लिए भारत सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन की भी जानकारी दी। इस मौके पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, सूचना सुरक्षा अधिकारी रविंद्र पथानी, अमृत पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments