Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और नशे के खिलाफ निकाला मार्च

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और नशे के खिलाफ निकाला मार्च

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लगातार बढती बेरोजगारी एवं बढते नशे की प्रवृति के खिलाफ ’’खुली जंग’’ कार्यक्रम के तहत देहरादून के गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति के सामने धरना देने के उपरान्त गांधी पार्क से डिसपेंसरी रोड़ स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स तक प्रदर्शन के साथ मार्च निकाला। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जितनी तेजी से बेरोजगारी का ग्राफ बढता जा रहा है उससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। देश एवं प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में आयोगों के परीक्षा पेपर जिन व्यक्तियों द्वारा षड़यंत्र पूर्वक लीक कराये जा रहे हैं उन्हें प्रदेश सरकार का बरदहस्त प्राप्त है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं में नशे की प्रवृति बढती जा रहा है। सरकार की नाकामी के कारण युवा पीढी नशे की ओर जा रही है परन्तु राज्य सरकार इस पर ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। प्रदेश के कॉलेजों के आसपास नशे के अवैध कारोबारियों का मकडजाल फैलता जा रहा है तथा प्रदेश का युवा उसमें जगडता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी नशे की प्रवृति के खिलाफ ’’खुली जंग’’ कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के युवाओं को जगाने का काम कर रही है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जनपदों में भी शीघ्र आयोजित करते हुए युवाओं को नशे की प्रवृति के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, शूरवीर सिंह सजवा, ण प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, वैभव सोनकर, गौरव रावत, भुवन, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, सौरभ ममगाई, ओम प्रकाश सती बब्बन, सोनू हसन, अंकित बिष्ट, सुलेमान अली, मोहन काला, अतुल, आदित्य, पारस, प्रियांशु, निशा, मोनिका आदि सैकडों एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments