Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएनीमिया मुक्त कार्यक्रम, 6 अक्टूबर से विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को खिलाई...

एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, 6 अक्टूबर से विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को खिलाई जाएगी टेबलेट

देहरादून। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को समन्वय स्थापित करते एनीमिया मुक्त कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून में 06 अक्टूबर 2025 से निजी विद्यालयों में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में पंजीकृत बच्चों को कक्षा 01 से कक्षा 05 तक साप्ताहिक आयरन पिंक टेबलेट एवं कक्षा 06 से 12 तक नीली गोली आयरन टेबलेट बच्चों को खिलाई जाएगी। यह टेबलेट सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को खिलाई जाएगी। वहीं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 08 अक्टूबर 2025 को 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। किसी कारण से इस दिवस पर कोई बच्चा दवा नहीं खा पाया तो उन बच्चों को मॉप अप दिवस 15 अक्टूबर, 2025 को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments