Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डएमस ऋषिकेश में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का केंद्रीय...

एमस ऋषिकेश में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विगत वर्षों में एम्स ऋषिकेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की माँग अत्यन्त तीव्र गति से बढ़ी है, विशेषकर अंगदान एवं मल्टी ऑर्गन प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में। इसके कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले गंभीर मरीजों की संख्या में भी निरन्तर वृद्धि हो रही है।
उन्होंने उल्लेख किया कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ने से संभावित डोनर मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि किडनी, लिवर, पैंक्रियाज एवं हृदय प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले मरीजों को अक्सर बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है। इससे उपचार में देरी होती है और मरीजों को आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में विशेषज्ञ डॉक्टर, आवश्यक बुनियादी ढांचा एवं तकनीकी क्षमता उपलब्ध है, ऐसे में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना से इस महत्वपूर्ण संस्थान की क्षमता और अधिक प्रभावी होगी। यह विभाग उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित में एम्स ऋषिकेश में उक्त विभाग की स्थापना हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments