Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएलेन देहरादून के सारांश मित्तल बने नीट-2025 में उत्तराखंड स्टेट टॉपर

एलेन देहरादून के सारांश मित्तल बने नीट-2025 में उत्तराखंड स्टेट टॉपर

देहरादून। एलेन देहरादून के छात्र सारांश मित्तल ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया। उन्होंने नीट-2025 में ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर उत्तराखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। यह एलेन के लिए गर्व का क्षण रहा जब उनके एक छात्र ने टॉप 100 में जगह बनाई और दो छात्रों ने टॉप 500 में स्थान प्राप्त किया। इस संबंध में एलेन के राजपुर रोड कैंपस में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन टॉपर्स और उनके परिवारों ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर संस्थान के सेंटर हेड  विनय माकिन ने बताया कि
नीट-2025 की परीक्षा में एलेन के सारांश मित्तल ने कुल 720 में से 652 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने जेई मेंस में 99.15 परसेंटाइल और जेई एडवांस्ड  में ऑल इंडिया रैंक 4585 हासिल की थी। 12वीं (आईएससी बोर्ड) की परीक्षा में उन्होंने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सारांश का सपना एम्स से एमबीबीएस करना है। उन्होंने बताया कि एलेन देहरादून के कई छात्रों ने नीट-2025 में टॉप 3000 रैंक में स्थान प्राप्त किया है। सेंटर हेड  विनय माकिन ने ये भी बताया कि ये छात्र न केवल अनुशासित और आज्ञाकारी हैं, बल्कि उन्होंने हर निर्देश का पूरी निष्ठा से पालन किया है। ये छात्र गहराई से समझने वाले हैं और रट्टा मारने में विश्वास नहीं करते। यही विशेषताएं उनकी सफलता की कुंजी बनीं। उन्होंने इन छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी, जिनके सतत प्रयासों से यह बेहतरीन परिणाम संभव हो सका। साथ ही अभिभावकों ने भी एलेन का धन्यवाद दिया। इस मौके पर एलेन के छात्रों और अभिभाषकों के साथ केक कटिंग कर सेलिब्रेशन किया गया। टॉपर्स को फूल मालाओं से सम्मानित कर बधाई दी गई। गौरतलब है कि नीट-2025 की परीक्षा इस वर्ष 4 मई को सीबीएसई  द्वारा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है। इस वर्ष कुल 22.8 लाख पंजीकृत छात्रों में से लगभग 20.8 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।
एलेन के टॉपर्स की सूची में अनुष्का राणा (ऑल इंडिया रैंक-304), इक्षित कोहली (ऑल इंडिया रैंक-2462), अदीबा नदीम (ऑल इंडिया रैंक-2582),
तुषार कुमार (ऑल इंडिया रैंक-3133), अर्श गुसाईं (आलइंडिया रैंक-4065), रमाकांत पाठक (ऑल इंडिया रैंक-8185), जतिन रौतेला (आल इंडिया रैंक-12568), वंश (ऑल इंडिया रैंक-12776), अमृतांश (ऑल इंडिया रैंक-14107), प्रांजल (ऑल इंडिया रैंक-15585), वंशी चौहान-(ऑल इंडिया रैंक 20013), सार्थक कौशिक-(ऑल इंडिया रैंक 22028), जय अरोड़ा-(ऑल इंडिया रैंक 22242), कृष्ण प्रताप (ऑल इंडिया रैंक 29193), सुजल भट्ट-(ऑल इंडिया रैंक 35646), मायरा जायसवाल-(ऑल इंडिया रैंक 46161), हुजैफा-(ऑल इंडिया रैंक 52379), जुनैद अंसारी-(ऑल इंडिया रैंक 52541)

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments