Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएचए ने पांच अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटाया

एसएचए ने पांच अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटाया

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध पांच अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। इनमें तीन अस्पताल जनपद देहरादून व एक-एक पिथोरागढ़ व यूएस नगर के अस्पताल शामिल हैं। हटाए गए अस्पतालों पर विगत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते यह कार्रवाई हुई है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्यतः कार्य करना होगा।  निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल व श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर को डिइंपैनल किया गया है। वहीं पिथोरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल व उधम सिंह नगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है।
उक्त सभी गैर सूचीबद्ध हुए अस्पतालों में गत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियां शून्य रही हैं। ऐसी निष्क्रियता के कारण योजना संचालन के मानकों के अनुरूप उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता का कोई औचित्य नहीं रह जाता। प्राधिकरण ने पहले एक माह का नोटिस उक्त अस्पतालों को भेजा। लेकिन अस्पताल से कोई जबाब नहीं आया। नोटिस की एक माह की अवधि समाप्त होने पर प्राधिकरण ने उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए समय समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जाते हैं। आम जन के जीवन से जुड़ी आयुष्मान योजना में किसी स्तर पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments