Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डऑपरेशन सिंदूर के बाद पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कांबिंग शुरू

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिथौरागढ़ की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कांबिंग शुरू

पिथौरागढ़। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद चीन और नेपाल सीमा से लगे सीमांत पिथौरागढ़ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर पुलिस व अर्द्धसैन्य बल अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस और एसएसबी की गश्त और कांबिंग तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी और कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी, अस्कोट और झूलाघाट थाना क्षेत्रों में काली नदी किनारे नियमित गश्त और कांबिंग हुई।
सीमा पर स्थित गांवों में रहने वालों को क्षेत्र में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां करते लोग नजर आने पर पुलिस चैकी और एसएसबी पोस्टों पर तत्काल सूचना देने की अपील की जा रही है। सीओ गोविंद बल्लभ भट्ट ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आने वाले सभी विमान यात्रियों की सघन चेंकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने को कहा। आपरेशन सिंदूर के बाद अल्मोड़ा पुलिस भी अब अलर्ट मोड पर आ गई है। सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी चितई गोल्ज्यू मंदिर और जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जागेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
मंदिर परिसर में खराब सीसीटीवी जल्द बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगी क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने व डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) व हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से चेकिंग करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments