Latest news
गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के... मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

[t4b-ticker]

Monday, November 2, 2026
Homeउत्तराखण्डओलंपस हाई की शिया शर्मा ने ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

ओलंपस हाई की शिया शर्मा ने ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। ओलंपस हाई की कक्षा 11 (कॉमर्स) की छात्रा शिया शर्मा ने जसवंत मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अंडर-17 (52-55 किलोग्राम) वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा। शिया ने शानदार तकनीकी कौशल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए लगातार तीन चुनौतीपूर्ण मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर ओलंपस हाई के प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला ने शिया को बधाई देते हुए कहा, “शिया की यह शानदार उपलब्धि उन मूल्यों का प्रतिबिंब है, जिन्हें हम ओलंपस हाई में अपने विद्यार्थियों में विकसित करने का प्रयास करते हैंकृअनुशासन, दृढ़ता, संघर्षशीलता और उत्कृष्टता हासिल करने का साहस। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी यह विश्वास दिलाती है कि समर्पण और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें शिया पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य तथा राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सफलताओं की कामना करते हैं।”
ओलंपस हाई की निदेशक-प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला ने भी शिया को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों द्वारा जीता गया प्रत्येक पदक उनकी मेहनत, अभिभावकों के अटूट सहयोग तथा शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम होता है। शिया की सफलता इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि जुनून, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” विद्यालय प्रबंधन ने शिया, उनके प्रशिक्षकों तथा उनके परिवार के निरंतर सहयोग और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments