Latest news
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा फिर आयेंगी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा फिर आयेंगी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर

देहरादून। आगामी विधानसभा को लेकर प्रदेश में राजनीतिक गतिधियां तेज होने लगी है। एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद कुमारी शैलजा उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा 17 और 18 जून को देहरादून में मौजूद रहेंगी। इस दौरान वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं, सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगी।
कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया 17 जून को पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून दौरे पर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा संगठन समन्वय के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी। इस दौरान वह पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों,प्रकोष्ठों और सभी जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा करेंगी।
इसके अलावा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगी। कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी की तरफ से पिछले समय में जो काम किए गए हैं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी यहां आकर उन कामों को धार देने जा रही हैं। दरअसल कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड की कुमारी शैलजा 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, राज्य में पार्टी संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर उत्तराखंड दौरे कर रही हैं। इन दोनों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही बूथ लेवल की तैयारी की समीक्षा करना भी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments