Latest news
धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारीः सीएम विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर

[t4b-ticker]

Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ क्षेत्र रक्षक भुकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

केदारनाथ क्षेत्र रक्षक भुकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ भगवान के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। अब 23 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ के कपाट बंद किए जाएंगे।
भगवान केदारनाथ के क्षेत्र रक्षक के रूप में पूजे जाने वाले भैरवनाथ भगवान के कपाट विधि विधान से शनिवार को सवा एक बजे बंद किए किए। इससे पहले केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना तथा भोग लगाया गया और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी, केदार सभा तथा पंच पंडा समिति रूद्रपुर ने मंदिर परिसर से कपाट बंद करने को लेकर भैरवनाथ के मंदिर की ओर प्रस्थान किया। केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी तथा तीर्थ पुरोहितों ने पूजा-अर्चना संपंन की। स्थानीय पकवानों तथा रोट का भोग लगाया। हवन यज्ञ के साथ कपाट बंद की प्रक्रिया पूरी की गयी।
हर वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले पड़ने वाले शनिवार या मंगलवार को भैरवनाथ के कपाट बंद किए जाते हैं। मान्यता है कि जब केदारनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं तो शीतकाल में भैरवनाथ ही समस्त केदारपुरी की निगरानी करते हैं। हर वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने से पहले भैरवनाथ के कपाट बंद होते हैं, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले भैरवनाथ के कपाट खोले जाते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब भैयादूज के पर्व पर 23 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही अब केदारनाथ धाम के कपाट बंद की तैयारी तथा पंचमुखी डोली की पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गयी। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, मंत्री राजेंद्र तिवारी, संतोष त्रिवेदी, भैरवनाथ पश्वा अरविंद शुक्ला, अनिल शुक्ला, अंकित सेमवाल, उमेश पोस्ती,बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी केदारनाथ यदुवीर पुष्पवान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments