Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ में हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट सहित हॉस्पिटल स्टॉफ सुरक्षित

केदारनाथ में हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट सहित हॉस्पिटल स्टॉफ सुरक्षित

देहरादून। केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई। गनीमत रही कि हेली में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि एम्स ऋषिकेश का हेली एक मरीज को लेने केदारनाथ गया था। हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक मौजूद थे। केदारनाथ हेलीपैड में लैंडिंग के समय ये हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई. पायलट की सूझबूझ के कारण तीनों सवारियों की जान बच गई। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इसकी पुष्टि की है।
ऑफिशियल जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11.30 पर हेलीकॉप्टर जिसने ऋषिकेश एम्स से मेडिकल इवेक्युएशन के लिए उड़ान भरी थी लैंडिंग से पहले हेली टच डाउन कर गया। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने बताया कि पायलट की सूझबूझ से ये बड़ा हादसा टला है। इमरजेंसी लेंडिंग के दौरान संजीवनी हेली एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा टूट गया था।
ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक, एम्स ऋषिकेश से ये हेलीकॉप्टर श्रीदेवी नाम की मरीज को लेने केदारनाथ जा रहा था मरीज को एयर रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जाना था। हादसे के वक्त हेली में पायलट सहित एक डॉक्टर व एक नर्सिंग स्टाफ सवार समेत कुल 3 लोग सवार थे। हेलीपैड से कुछ दूर पहले ही हेलीकॉप्टर में कोई दिक्कत आ जाने की वजह से उसकी आपात लैंडिंग हुई। सभी डॉक्टर सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments