Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए रोकी गयी

केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए रोकी गयी

रुद्रप्रयाग/देहरादून। मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप भारी से भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 12 अगस्त से तीन दिनों के लिए केदारनाथ धाम यात्रा बन्द की गयी है। जिस क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को जनपद की पुलिस चौकी जवाड़ी से आगे न जाने तथा किसी न किसी प्रकार का बहाना बनाकर सोनप्रयाग तक पहुंचे यात्रियों को सोनप्रयाग से बिल्कुल भी आगे न जाने आग्रह किया जा रहा है। इस हेतु पुलिस के स्तर से सोनप्रयाग पर बैरिकेडिंग भी लगायी गयी थी। परन्तु कतिपय यात्रियों द्वारा पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए बैरियर तोड़कर आगे जाने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस और यात्रियों के मध्य नोंक झोंक का वीडियो वायरल हुआ है।
इस वायरल वीडियो के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के स्तर से तीन दिनों के लिए यात्रा बन्द की गयी है। केदारघाटी में हो रही अत्यधिक बारिश व कोहरे के कारण सम्पूर्ण मार्ग में काफी दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस के स्तर से केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जगह-जगह रोका जा रहा है, फिर भी कतिपय यात्री स्थानीय परिवहन के साधनों बस, स्थानीय स्तर पर चलने वाली मैक्स इत्यादि में बैठकर चोरी छिपे सोनप्रयाग तक पहुंच रहे हैं। आज सुबह भी करीबन 100-150 यात्री इस प्रकार से सोनप्रयाग पहुंच गये थे और इनके द्वारा सोनप्रयाग में पुलिस के साथ नोंक-झोंक कर आगे जाने का प्रयास किया गया। पुलिस के स्तर से इनको रोकते हुए आने नहीं जाने दिया गया है। इस मामले में किसी के साथ कोई घटना नहीं हुई है। यात्रा पूरी तरीके से बन्द की गयी है तथा मौसम खुलने पर केदारनाथ पहुंचे यात्रियों को सुरक्षित वापस लौटाया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments