Latest news
श्री गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोतः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने झनकइया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की देहरादून में श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा 8 से 10 जनवरी तक मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात ’मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाए... सोंग नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना, दो दिवसीय कार्यशाला में मंथन समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक

[t4b-ticker]

Wednesday, November 25, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत में नवनियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद भार ग्रहण करने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास पहुंच कर भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद भार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में भारत-नेपाल संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भारत-नेपाल के हालिया द्विपक्षीय समझौते, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सफल भारत यात्रा के लिए भी श्री महाराज ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
श्री महाराज ने नेपाल और भारत के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को लेकर नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे की इस बात के लिए प्रशंसा की कि वह दोनों देशों की भावनात्मक निकटता को ठोस और परिणाम-उन्मुख आर्थिक साझेदारी में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments