Latest news
आरजी हॉस्पिटल्स ने देहरादून में लगाया प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप, 200 से ज्यादा मरीजों ने लिया... पोस्ट पंप ऑपरेटर की और वेतन 5700 रूपये, यह कैसा अन्यायः मोर्चा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानः गणेश जोशी लेखक गांव थानो में हर माह गूंजेगा योग का संदेश, सामूहिक योग अभियान शुरू खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ताः मंत्री गणेश जोशी युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकतः मुख्यमंत्री खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह

[t4b-ticker]

Monday, June 29, 2026
Homeउत्तराखण्डखुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान में सिर्फ एक सेंटर है। यह सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित है। अल्मोड़ा में सेंटर खुलने के बाद इस तरह के सेंटरों की प्रदेश में संख्या दो हो जाएगी।
राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन एवं वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत देहरादून में पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जिसमें विभिन्न भाषाओं का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहीं से उनकी नौकरी की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिल सके। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरकार की ओर से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।
इस योजना में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी गंभीर है। यही वजह है कि इस योजना में ट्रेनिंग का जो बजट सिर्फ 75 लाख रूपये का था, उसे इस बार 3.3 करोड़ रूपये कर दिया गया है। कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के चलते अब और ज्यादा बच्चों को ट्रेनिंग का लाभ मिल पाएगा।
पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के बीच राज्य सरकार उन लोगों की भी पूरी चिंता कर रही है, जिन्हें इस योजना के माध्यम से विदेशों में नौकरी मिली है। सदन में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि सऊदी अरब में सेवारत लोगों से बात हुई है और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments