Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधखोए हुए मोबाइल फोन की बड़ी रिकवरी, तीन सौ फोन किए लोगों...

खोए हुए मोबाइल फोन की बड़ी रिकवरी, तीन सौ फोन किए लोगों के सुपुर्द

हरिद्वार। मंगलवार का दिन मोबाइल खोने से मायूस कई चेहरों पर तब खुशी के पल लेकर आया जब पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा 300 से अधिक खोए हुए मोबाइल रिकवर कर उनके मूल स्वामियों के सुपुर्द किए गये।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर साईबर सेल टीम हरिद्वार द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में मोबाइल खोने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में अंकित मोबाइल विवरण को पोर्टल एवं सर्विलांसध् थानो के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों से 40 लाख रुपये से अधिक बाजार कीमत के 300 से अधिक मोबाइल फोनों को रिकवर किया गया। विगत वर्ष 2024 में हरिद्वार पुलिस द्वारा 668 मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए गए थे। खोये हुए मोबाइल वापस पाकर उनके स्वामियों के चेहरो पर खुशी की झलक दिखाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments