Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डगहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की दर्दनाक मौत

गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की दर्दनाक मौत

पौड़ी। उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा हादसा पौड़ी के मोहनचट्टी इलाके में हुआ है। जहां एक जेसीबी मशीन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की जान चली गई। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
शुक्रवार को एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को लक्ष्मण झूला थाने से एक सूचना मिली। जिसमें बताया गया कि पौड़ी गढ़वाल के मोहनचट्टी में जंपिंग हाइट्स के पास जेसीबी मशीन संख्या यूके 14 के 3255 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। यह सूचना मिलते ही एसआई पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जब एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पाया गया कि जेसीबी करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जो ऊपर से दिखाई नहीं दे रहा था। एसडीआरएफ की टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती देर रात करीब 12 बजे जेसीबी गिरने की आवाज सुनाई थी। जबकि, सुबह होने पर नदी के दूसरी ओर से जेसीबी खाई में गिरी नजर आई।
एसडीआरएफ की टीम ने वैकल्पिक मार्ग से नदी तक पहुंच बनाई। जिसके बाद टीम कठिन रास्तों से होकर जेसीबी तक पहुंची। मौके पर सर्चिंग के दौरान कुछ दूरी पर जेसीबी चालक मृत अवस्था में मिला। इसके बाद टीम रोप एवं स्ट्रैचर की सहायता से शव को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकला और सड़क मार्ग तक पहुंचाया। सड़क तक पहुंचाने के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। बताया जा रहा है कि अगर रात में ही हादसे के वक्त चालक का रेस्क्यू किया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी, लेकिन बदकिस्मती से उनकी जान नहीं बच पाई। उधर, जेसीबी चालक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। हर कोई इस हादसे के बाद गमगीन है। जेसीबी चालक सुबोध पुत्र जगराम (उम्र 27 वर्ष), निवासी- गुमानीवाला, ऋषिकेश,का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments