Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राउंड जीरो से डीएम ने वापस लौटते ही आपदा में प्रदत्त विशेष...

ग्राउंड जीरो से डीएम ने वापस लौटते ही आपदा में प्रदत्त विशेष शक्तियों के अन्तर्गत स्टेबलाईजेशन का किया आदेश जारी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल का चकराता दौरा चकराता की लाईफलाईन सड़कों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है जहां चकराता की कनैक्टिविटी के लिए नासूर बने भस्खलन जोन जजरेट का अब स्थायी समाधान का रास्ता खुल गया है, जहां डीएम ने ग्राउण्ड जीरो से लौटते ही आपदा एक्ट में प्रदत्त विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। अब स्लोब स्टेबलाईजेशन कार्य शुरू हो जाएगा जिसकी जिलाधिकारी ने डीपीआर तैयार करने की अनुमति दे दी है। भूस्खलन जोन जजरेट में 200 मीटर उंची तथा 180 मीटर चौड़े जोन में आए दिन पहाड़ी दरकती रहती है, जिससे बार-बार सड़क बाधित होती है। डीएम ने आपदा एक्ट में विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए मौके पर ही कार्य अनुमति देते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम अपने तुफानी दोरे में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा जनमानस से जुड़े कई पहलुओं को एक साथ छू गए। अपने चिरिपरिचित अंदाज में डीएम ने जनहित में कई ऑन द स्पाट निर्णय लिए जिनमें जजरेट भूस्खलन, ध्वेरा, हईया बैंड सुधारीकरण को आपदा से त्वरित धनराशि की स्वीकृति।
वर्षों से पहेली बने जजरेट भूस्खलन जोन के सुधारीकरण का पेच डीएम ने एक झटके में ही सुलझा दिया है। जजरेट स्लोब स्टेबलाइजेशन कार्य हेतु  वन  भूमि हस्तांतरण, सीए लेंड क्षतिपूर्ति  पेंच फस रहा था, डीएम ने आपदा एक्ट में विशेष शक्ति का प्रयोग कर मौके पर ही जारी  की अनुमति देते हुए लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट में खतरनाक बने स्लाइड जोन का निरीक्षण किया। यहां पर करीब 180 मीटर चौड़े तथा 200 मीटर उंचे दायरे में पहाडी से लगातार भूस्खलन का मलबा सडक पर आता है, जिससे  इस क्षेत्र में बार-बार सडक बाधित होती है। डीएम ने आपदा एक्ट के तहत वन भूमि अधिग्रहण की मौके पर स्पेशल स्वीकृति प्रदान करते हुए लोनिवि को जजरेट स्लाइड जोन पर स्लोब प्रोटेक्शन वर्क शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डीएम ने कंटिजेंसी प्लान के तहत स्लाइड जोन के दोनों तरफ अतिरिक्त वाहनों की तैनाती रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोनिवि को जजरेट स्पाट पर मैन पावर और मशीनरी तैनात रखते हुए सडक पर आने वाले मलबे का तत्काल निस्तारण करने निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments