Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डघ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ...

घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय, अल्मोड़ा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) के ब्लड बैंक के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। घ्इस शिविर में जवानों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान से पूर्व कुल 20 इच्छुक रक्तदाताओं की गहन स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की गई, जिनमें से सभी मानकों पर खरे उतरने वाले 12 दाताओं द्वारा सफलतापूर्वक रक्तदान किया गया। शिविर की शुरुआत एक बेहतरीन पहल के साथ हुई, जहाँ शुभारंभ के अवसर पर डिप्टी कमांडेंट रविनंद झा ने स्वयं रक्तदान कर जवानों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, शिविर के समापन के अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट अजीत ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष जैन ने जवानों का मार्गदर्शन किया। अपने मोटिवेशनल संदेश में उन्होंने कहा, ष्रक्तदान महादान है और यह समाज सेवा का सर्वोच्च रूप है। आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान बन सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिएय इससे न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता का अपना स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम बहुगुणा ने बताया कि मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ गोविंद सिंह तितियाल एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश पुनेरा के मार्गदर्शन में मेडिकल कालेज अल्मोड़ा सामाजिक उत्तदायित्वों का निरंतर निर्वहन कर रहा है, इस तरह के आउट रीच कैंप चिकित्सा के सामाजिक आयाम को प्रदर्शित करते हैं। घ्शिविर के दौरान मेडिकल टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को उनके इस अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, डोनर कार्ड एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक टीम में प्रभारी डॉ आशीष जैन, जूनियर रेजिडेंट डॉ आस्था, नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत एवं मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम बहुगुणा (शिविर संयोजक) सम्मिलित थे। वहीं एस एस बी की तरफ से वीर सिंह एवं उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments