Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचंबा के पास सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो, एक व्यक्ति की...

चंबा के पास सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो, एक व्यक्ति की मौत

नई टिहरी। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला टिहरी जिले से सामने आया है। यहां टिहरी के चंबा नेल गांव के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
बता दें आज जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंबा नेल गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट कोटी कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
वाहन (ऑल्टो कार) नेल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 1 किलोमीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। जिसके बाद शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान अजय रावत पुत्र कुंदन सिंह के रूप में हुई है। अजय रावत चंबा दिखोल गांव का रहने वाला था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments