Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम में बंद की गई हेलीकॉप्टर सेवा को किया गया सुचारू

चारधाम में बंद की गई हेलीकॉप्टर सेवा को किया गया सुचारू

देहरादून। सरकार ने चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को बहाल कर दिया गया है। सरकार ने ये फैसला यात्रियों की परेशानियों के मद्देनजर लिया है। हालांकि, इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान में उपजे तनाव को देखते हुए सुरक्षा दृष्टि से चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस को बंद कर दिया था। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से सेवा बहाल करने की पुष्टि की गई है।
बता दें कि, चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। इसी बीच चारधाम हेली सर्विस को रोकने की बात सामने आई थी। लेकिन यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और कई श्रद्धालु हेली सेवा से चारधाम यात्रा करते हैं।
गौर हो कि, भारत-पाकिस्तान तनाव लगातार बढ़ रहा है। सीमाओं पर हालात तनावपूर्ण हैं। इसी स्थिति के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने राज्य की सीमाओं पर अलर्ट बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में तैनात प्रशासनिक इकाइयों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। हाई लेवल मीटिंग में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments