Latest news
चाराधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु सफाई कर्मचारियों की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दिए निर्देश कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें दर्ज सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तराखण्डचाराधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु

चाराधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु

देहरादून। चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बद्रीनाथ व गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बद्रीनाथ धाम में अबतक 18.10 लाख तथा गंगोत्री धाम में पहली बार सर्वाधिक 8.41 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या 7.5 लाख के पार पहुंच चुकी है। जबकि केदारनाथ यात्रा में 15.57 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। इस बार की चारधाम यात्रा के कुल यात्रियों की संख्या की दृष्टि से इस यात्रा काल में अब तक 53 लाख 23 हजार 401 श्रद्धालु चार धामों के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष इस अवधि में यात्री संख्या लगभग 46 लाख थी। जबकि यात्रा में अभी डेढ माह का समय शेष है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या में बीते वर्षों की अपेक्षा और अधिक वृद्धि होने का अनुमान है। हेमकुंट साहिब की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यहां बीते कई वर्षों की तुलना में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 03 लाख 52 हजार 765 पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपद में आपदा प्रबंधन विभाग को चैबीसों घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा से जुड़े सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है। राज्य एवं जनपद स्तर पर संबंधित उच्चाधिकारियों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments