Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनपद टिहरी की चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग

जनपद टिहरी की चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अवगत कराया कि पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक, जनपद टिहरी गढवाल गत 21 अगस्त से राजस्व पुलिस कार्यों का सदैव के लिए परित्याग किये जाने के उल्लेख के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में तहसील जाखणीधार, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एंव बालगंगा के अन्तर्गत राजस्व पुलिस व्यवस्था से आच्छादित ग्रामों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए िआदेश पारित किये गए।
जनपद टिहरी गढवाल में तहसील बालगंगा, कीर्तिनगर, जाखणीधार एव देवप्रयाग के अन्तर्गत राजस्व पुलिस व्यवस्था से आच्छादित समस्त राजस्व ग्रामों में घटित होने वाली घटनाओं की सम्बन्धित नायब तहसीलदार नियमानुसार प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करेगें और प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करने के उपरान्त उप जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल को प्रेषित करेगें, पंजीकृत वाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल अग्रिम विवेचना के लिए समीपवर्ती नियमित पुलिस कोतवाली व थाना को अपने स्तर से हस्तान्तरित करेगें। इस के अतिरिक्त विभिन्न न्यायालयों से प्राप्त राजस्व पुलिस क्षेत्रों से सम्बन्धित समन, वारण्ट आदि की तामीली सम्बन्धित समीपवर्ती कोतवाली व थाना एव चौकी प्रभारी के स्तर से सुनिश्चित की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल उक्तानुसार समस्त कोतवाली, थाना व चौकी प्रभारियों को अपने स्तर से कार्यवाही हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments