Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके होंगी सुनिश्चितः महेंद्र...

जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके होंगी सुनिश्चितः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा संगठन मुख्यमंत्री के जनपदों होने वाले आगामी दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके भी सुनिश्चित करने जा रही है। जिसके लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरक पर व्यंग करते हुए कहा, वे सब की हस्तरेखा देख रहे हैं जबकि उनकी कुंडली में ही नाड़ी षडाष्टक दोष लगा है, तभी वह किसी पार्टी में टिक नहीं पाते हैं। वहीं एसआईआर को स्पष्ट किया कि भाजपा चुनाव आयोग का हर संभव सहयोग करेगी जिसके लिए पार्टी कार्य योजना बना रही है
पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने बताया कि पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपदों में होने वाले दिसंबर माह के दौरों को लेकर सांगठनिक योजना तैयार कर रही है। संगठन का प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक हो। ताकि स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर विचार विमर्श कर तत्काल समाधान चर्चा हो सके। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन में इस दौरे को लेकर संगठन की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
उन्होंने राज्य में एसआईआर की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर पूरी तरह इस संवैधानिक प्रक्रिया के साथ है। हमारा संगठन और कार्यकर्ता चुनाव आयोग को हर संभव मदद करेंगे। जिसके लिए शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना तैयार, सांगठनिक तैयारी कर ली जाएगी। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा लगातार भाजपा नेताओं पर की जा रही अनर्गल बयानबाजियां एवं भविष्यवाणियों पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा की वह दूसरों की हस्तरेखा देख रहे हैं जबकि उनकी कुंडली में ही नाड़ी षडाष्टक दोष है। इसी वजह से वह किसी भी दल में टिक नहीं पाते हैं। पहले सपा में गए फिर बसपा गए, लेकिन वहां जन्मपत्री नहीं जुड़ी और भाजपा में तो कभी जुड़ने का अवसर ही नहीं आया। वहीं कांग्रेस में कितने दिन तक वे टिक सकेंगे, स्वयं उनको भी भरोसा नहीं होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments