Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजनपद बागेश्वर में बनेगा बाघों का रेस्क्यू सेंटर

जनपद बागेश्वर में बनेगा बाघों का रेस्क्यू सेंटर

देहरादून। जनपद बागेश्वर के कांडा क्षेत्र के माणा- कभड़ा में बाघ ने मासूम की जान ले ली थरी जिसके बाद बागेश्वर निवासी प्रदेश सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने शुक्रवार को प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिलकर जनपद बागेश्वर में उन सभी स्थानो पर पिंजरों की संख्या अनिवार्य रूप से बढाने का निवेदन किया। जिन ग्रामीण आबादी क्षेत्रों बाघ व तेन्दुओं की सक्रियता लगातार बनी हुई है।
बागेश्वर जनपद में बाघ व तेंदुआ बाड़ा (रेस्क्यू सेंटर) ना होने के कारण भी वन विभाग की बड़ी परेशानी है कि यदि कोई बाघ व तेंदुआ पकड़ लिया जाये तो उसको रखने के लिए जनपद में कोई बाघ व तेंदुआ बाड़ा (रेस्क्यू सेंटर) नहीं है और पकड़े गये बाघ को रखने के लिये अल्मोड़ा लेकर जाना होता है। इस कारण भी आबादी में घुस रहे पर्याप्त संख्या में बाघ व तेंदुए पकडे नहीं जाते और उनके हमलों से समय समय पर जनपद बागेश्वर के ग्रामीण क्षेत्रों में जनहानि की घटनायें होती आ रही हैं।
भूपेश उपाध्याय के निवेदन पर वन मंत्री ने तुरंत वन सचिव उत्तराखण्ड को दूरभाष पर आदेश दिया कि प्रदेश के सभी जनपदो में जहां अभी बाघ व तेंदुआ बाड़ा (रेस्क्यू सेंटर) नहीं है वहाँ बाघ व तेंदुआ बाड़ा (रेस्क्यू सेंटर) बनाने का प्रस्ताव बनाकर अविलंब बनवाये।
दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के निवेदन पर उत्तराखण्ड के वन मंत्री ने प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर को दूरभाष पर आदेश दिया कि जनपद बागेश्वर में सभी आबादी क्षेत्रों में जनहानि रोकने के लिये आबादी की ओर विचरण करने वाले बाघ व तेंदुए को पकड़ने हेतु जालों की संख्या बढ़ाकर ग्रामीण जनता को सुरक्षा उपलब्ध करवाये। जनहित में वन मंत्री उत्तराखण्ड सुबोध उनियाल ने तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने के लिए भूपेश उपाध्याय ने वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments