Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और भाईचारा का संदेशः सीडीओ

जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और भाईचारा का संदेशः सीडीओ

देहरादून। स्वतंत्र भारत के शिल्पकार एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मानायी जाएगी। इस खास मौके पर देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर को सुबह 7ः30 बजे घंटाघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से शहीद स्थल चीड बाग तक करीब 8 किमी0 की विशाल ‘‘एकता पदयात्रा़’’ एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
लौह पुरुष की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में सभी रेखीय विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को आज ही निमंत्रण पत्र प्रेषित करें। सीडीओ ने कहा कि 31 अक्टूबर को सुबह 7ः30 बजे जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से प्रतिभाग कर सकता है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, एनएसएस, एनसीसी, पीआरडी स्वयं सेवक, खिलाडियों, पूर्व सैनिक, आंगनबाडी कार्यकत्री, एनयूएलएम एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ को एकता पदयात्रा के दौरान जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस की तैनात रखने, जिला पूर्ति अधिकारी को सूक्ष्म जलपान, रिफ्रेशमेंट, महाप्रबंधक जिला उद्योग को पर्याप्त संख्या में तिरंगा झंडे, सीएचओ को पुष्प एवं फूल माला, परिवहन अधिकारी को वाहनों की व्यवस्था, सीईओ को स्कूल कॉलेजों में आत्मनिर्भर भारत एवं नशा मुक्त युवा शपथ, लौह पुरुष की जीवनी पर वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने और एसपी ट्रैफिक को देहरादून एकता पदयात्रा के निर्धारित रूट पर यातायात को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उप निदेशक माई भारत मोनिका नांदल ने बताया कि लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर प्रत्येक जनपद में तीन स्थानों पर 08 से 10 किमी0 का एकता मार्च व पद यात्रा का आयोजन किया जाना है। देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर को पहली एकता पद यात्रा की जा रही है। इसके बाद 25 नवंबर तक विकास नगर और डोईवाला में भी इसी तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व उप जिलाधिकारी हरिगिर, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डा. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, उप निदेशक माई भारत मोनिका नांदल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments