Latest news
वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर स्कूल भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर स्वच्छता ही सेवा-केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित होमस्टे पर चला डीएम का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्यों को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा एमओयूः सीएम

[t4b-ticker]

Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तराखण्डजर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की बैठक मे पत्रकारों के हितों पर हुआ...

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की बैठक मे पत्रकारों के हितों पर हुआ मंथन

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की हुयी महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर व्यापक मन्थन किया गया।वहीं पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निन्दा की गयी। उज्जवल रेस्टोरेंट,में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने की।बैठक में संगठन का विस्तार, जिले का द्विवार्षिक चुनाव, पत्रकार हितों और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन का विस्तार मसूरी और विकासनगर में किया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर 2025 तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी का चुनाव 15 दिसंबर तक कराने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बैठक में उत्तराखण्ड में लगातार पत्रकार उत्पीड़न और हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यूनियन ने पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि यह लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार है।
पत्रकार सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष सुरक्षा एवं सहायता समिति भी गठित की गई। जिसमें आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण महता, प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, जिलाक अध्यक्ष मौहम्मद शाहनजर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष द्विजेंद्र बहुगुणा, एस. पी. उनियाल, बलदेव भट्ट व जाहिद अली को शामिल किया गया है। यह भी फैसला लिया गया है कि यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सूचना महानिदेशक से पोर्टल के पंजीकरण को लेकर मुलाकात करेगा। यूनियन की और से प्रस्तावित वार्षिक स्मारिका के प्रकाशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत को उत्तराखण्ड सूचीबद्धता संचालन समिति में सदस्य नामित किए जाने पर जिला कार्यकारिणी की और से सम्मानित किया गया। बैठक मे प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दो दिवसीय अधिवेशन मे लिये गये फैसलों से भी अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने स्मारिका प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनजर ने किया। इस मौके पर उमा शंकर प्रवीण महता, गिरीश पंत, ललित बलूनी, मौहम्मद शाहनजर, ज्योति भट्ट, राजेंद्र वर्मा, द्विजेंद्र बहुगुणा, एस.पी. उनियाल, बलदेव भट्ट, जाहिद अली, देवेंद्र प्रसाद चमोली, रक्षा शर्मा, आरिफ खान, विजय कुमार शर्मा, विजय लक्ष्मी तिवारी, अफरोज खान, किशन सिंह गुंसाई, सतीश पुंडीर, नवीन बधानी, अशोक शर्मा, मोहम्मद इकराम अंसारी, मोहम्मद खालिद, समीना, वीरेंद्र दत्त गैरोला, दीपक कुमार गुप्ता व विरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments