Latest news
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सव देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वि... युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रू की सहायता राशि हस्तांतरि... मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

[t4b-ticker]

Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तराखण्डजिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुंचे जिला प्रशासन के हाथ,...

जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुंचे जिला प्रशासन के हाथ, 3 सम्पति कुर्क, जारी रहेगा एक्शन

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में आज उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की गई जिसमें मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील, डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, एवं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड की सम्पति कुर्क की कार्यवाही कर सम्पत्ति सील कर दी गई हैं।
मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी 196/3-1 राजपुर रोड पर लगभग 3.41 करोड़ की जीएसटी वसूली थी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील कर दिया गया है। डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, पर लगभग 33.83 लाख एवं 10 प्रतिशत् संग्रह व्यय की कुर्की की कार्यावाही करते हुए कार्यालय सील, कर दिया गया है। वहीं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड पर लगभग 20.10 लाख एवं अन्य कुर्की की कार्यवाही में कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि जिले के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली की जाए, राजस्व जमा न कराने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments