Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डजेई 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जेई 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कनिष्ठ अभियंता को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की गई थी शिकायतकर्ता एक रजिस्टर ठेकेदार हैं व जसपुर क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा ब्लॉक जसपुर में वाटर कूलर को लगाये जाने के एवज में जेई विवेक कुमार द्वारा भुगतान ईनाम के रूप में 20,000 रुपये व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर द्वारा भुगतान ईनाम के रूप में 12,000 रुपये की मांग की गयी। हम रिश्वत नहीं देना चाहते है। शिकायत जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 29-06-2026 को अभियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता विवेक कुमार जनपद-ऊधम सिंह नगर द्वारा शिकायतकर्ता से 20,000 रूपये उत्कोच ग्रहण करते हुए कुंडा काशीपुर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त के अन्य अभियुक्त दीपक सागर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी है, जिनके विरूद्व नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम विवेचना की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments