Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डटकराव की राजनीति कर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है कांग्रेसः...

टकराव की राजनीति कर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है कांग्रेसः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर प्रदेश मे वातावरण खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह टकराव की राजनीति को प्रश्रय दे रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने चेताया कि जिस तरह मंत्रियों और पार्टी नेताओं के कार्यक्रमों को बाधित करने का प्रयास हो रहा है वह स्वस्थ लोकतंत्र और सार्वजनिक जीवन मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ख्याल रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को यह बात समझानी चाहिए।
उन्होंने भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए हाल फिलहाल में कांग्रेस द्वारा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आदि के प्रवास कार्यक्रमों में हंगामे की कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की है। चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना और विरोध अभिव्यक्ति का अधिकार सभी को है, लेकिन यह सब मर्यादा के दायरे मे होना चाहिए। किसी के विरोध प्रदर्शन के नाम पर रास्ता बाधित करना, कार्यक्रम में हंगामा करना, बेहद आपत्तिजनक प्रदर्शन या जानबूझकर टकराव की स्थिति उत्पन्न करने को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। क्योंकि जो लोकतंत्र उन्हें अपने राजनैतिक कार्यक्रम करने का अधिकार देता है, वहीं सभी लोगों के पास है। कांग्रेस पार्टी के ऐसे कृत्यों से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है, लेकिन वे अनुशासन से बंधे हैं।
चौहान ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से हताश निराश कांग्रेस पार्टी, प्रदेश का माहौल खराब करने की कीमत पर भी वापसी की इच्छुक है। यही वजह है कि प्रदेश में टकराव की राजनीति को बढ़ावा देने का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष घटनाओं को अंजाम दे रही है। कानून उल्लंघन की इन घटनाओं में वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनता को भी कसूरवार बना रही हैं। उनकी कोशिश रहती है कि किसी भी तरह से बड़ी अराजक घटना को अंजाम देकर प्रदेश का माहौल खराब किया जाए। चौहान ने काग्रेस को सलाह दी कि वे अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को कानून हाथ में लेने या अराजक स्थिति पैदा करने से रोकें। अनुशासन से बंधेभाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के इस आचरण का जवाब दे सकते हैं। सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है। भाजपा महज चुनाव तक सीमित दल नही, बल्कि पार्टी पूरे साल जनता के बीच उपस्थिति दर्ज कराती है। कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन शालीनता और कानून के दायरे में रहकर करना चाहिए। मात्र चुनावी दृष्टि से की जा रही ऐसी विपक्षी हरकतों को जनता भी देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से उनका ज़बाब देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments