Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डटिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की...

टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

टिहरी। टिहरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन टिहरी के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। सूचना के अनुसार दुर्घटना में जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए गए लोग हरिद्वार गए थे, मृतकों में उसका बेटा भी शामिल बताया जा रहा है। वाहन में 9-10 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। डीएम ने खुद मोर्चा संभाला। स्थनीय लोगों की मदद से मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद दो लोगों को रेस्क्यू किया गया। टिहरी गढ़वाल के आपदा जिला प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने हादसे में 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही 2 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। दुर्घटना के घायलों में उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़ और अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नैलचामी, घनसाली शामिल हैं, दोनों घायल बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। मंत्री उनियाल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। श्री उनियाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments